Thought of The Day in Hindi : दोस्तों आज हम आप के लिए आज के दिन के विचार लेकर आये है इन विचारो को अपनाकर जीवन को नयी दिशा देने में आप को मदद मिल सकती है। इन विचारो से आप प्रभावित हुवे या आप को अच्छे लगे हो तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राये जरूर दे और अपने दोस्तों अपनी पहचान वालो के साथ शेयर भी करे।
अगर आप Good Morning Quotes in Hindi में पढ़ना चाहते है तो यह पर क्लिक करे।
Best thought of the day in hindi for students, good thoughts of the day in hindi, Positive thought of the day in hindi, life thought for the day in hindi
Thought of The Day in Hindi | आज के दिन के विचार

***……Thought of The Day in Hindi…..***
मन का झुकना बहुत जरूरी है, केवल सर झुकाने से ईश्वर नहीं मिलते हैं।
दिल बड़ा रखोगे तो पहचान अपने आप बढ़ जाएगी।
सफल वही व्यक्ति होता है, जो दूसरे की आलोचना से एक मजबूत आधार तैयार करता है।
आंखें तो सबकी एक जैसी ही होती है, पर सबका देखने का अंदाज अलग अलग होता है।
जिन्दगी में कुछ पाना हो तो तरीके बदलो, इरादे नहीं।
कोई भी दिन अच्छा या खराब नहीं होता है, दिन आपकी सोच के साथ शुरू होता है, और सोच के साथ समाप्त होता है।
जिंदगी के खेल में यह आप पर निर्भर है, आप खिलाड़ी बनना चाहते हैं या खिलौना।
समय आपका है, चाहों तो सोना बना लो और चाहो तो सोने में गुजार दो।
आपके जीने की वजह बहुत बड़ी होनी चाहिए। अगर वो बड़ी है, तो वो अपने आप ही, आपसे बड़े-बड़े काम करवाते चली जाएगी।
एक कामचोर कभी विजेता नहीं हो सकता, और एक विजेता कभी इरादा नहीं छोड़ता।
लोग दिल बहलाने के लिए बात करते हैं। और हम उसे अपनापन समझ बैठते हैं।
योग करें या ना करें, परन्तु जरूरत पड़ने पर एक दूसरे का सहयोग जरूर करें।
कभी भी किसी को अपनी योजना ना बताएं। इसके बजाय उन्हें अपना परिणाम दिखाएं।
किसी को मुश्किल वक्त में साथ देना, किसी पुन्य से कम नहीं है।
जब कोई काम नहीं कर रहे हो, तो घड़ी की तरफ देखो। और अगर कोई काम कर रहे हो, तो घड़ी की तरफ मत देखो।
इंसान को सिर्फ ईश्वर के आगे ही झुकना चाहिए, किसी दूसरे के सामने झुकना परमात्मा का अपमान हैं।
Life Thought in Hindi

Thoughts in Hindi
तस्वीर लेना भी जरूरी है जिंदगी में साहब। आईना गुजरा हुआ वक्त तो नहीं बताएगा।
हाथ से किया गया दान और मुख से लिया गया भगवान का नाम कभी व्यर्थ नहीं जाता है।
गिरते हुए आंसुओं को कौन देखता है? झूठी मुस्कान के दीवाने मिलते हैं सब आजकल।
जीवन में हर क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए, आपको समय के अनुसार बदलते रहना चाहिए।
अँधेरे को कोसने से बेहतर है कि एक दिया जलाया जाए।
गलतफहमी का एक पल इतना, जहरीला होता है। जो प्यार भरे सौ लम्हों को भी, एक पल में भुला देता है।
बंद किस्मत के लिए कोई ताली नहीं होती, सुखी उम्मीदों की कोई डाली नहीं होती, झुक जाएं मा बाप के चरणों में उसकी झोली कभी खाली नहीं होती।
अगर आप जिंदगी में सबसे आगे निकलना चाहता है तो हर दिन खुद को बीते हुए कल से बेहतर बनाइए।
अपनों की बुराई एकांत में करों, लेकिन प्रशंशा सबके सामने करना चाहिए।
सबसे महान प्रेरित करने वाला आपका विश्वास ही है, क्योंकि जिस बात पर हमें विश्वास होता है, वही काम हम पूर्णता से से करते है।
खुद के सपनों के पीछे इतना भागो। कि तुमसे मिलना लोगों के लिए, सपना हो जाए।
ख़ुशी के लिए काम करोगे तो ख़ुशी नहीं मिलेगी, लेकिन खुश होकर काम करोगे तो ख़ुशी ज़रूर मिलेगी।
धन को बर्बाद करने पर तो आप सिर्फ निर्धन होते हैं, लेकिन समय को बर्बाद करने पर आप जीवन का एक हिस्सा गवा देते हैं।
खामोशी ही बेहतर है। बातों से तो लोग अक्सर, रूठ जाया करते हैं।
Read also : Heart Touching Emotional Quotes Hindi & English & Emotional Hindi Status
Good Thought in Hindi

Motivational Thoughts in Hindi
कुछ कर गुजरने के लिए सही समय नहीं मन चाहिए, साधन सभी जुट जाएंगे संकल्प का धन चाहिए।
आपका भविष्य उससे बनता है जो आप आज करते हैं, कल नहीं।
बुद्धि ईश्वर का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ वरदान है, इसका इस्तेमाल पूरी ईमानदारी और सच्ची लगन के साथ करना चाहिए।
– चाणक्य
किसी का असली रंग तब ही सामने आता है। जब हम उसके मतलब के नहीं रहते।
सदैव ऊपरवाले पर विश्वास रखिए, तुम्हें इससे बेहतर दिया जाएगा जो तुमसे लिया गया है।
अच्छे इंसान के अंदर भी, एक बुरी आदत होती है। वह सभी इंसानों को, अच्छा समझ लेता है।
दुनियां सिर्फ नतीजों को ईनाम देती हैं, कोशिशों को नहीं।
हम जिन्दगी में बहुत सी चीजें, खो देते है। नहीं” जल्दी बोलकर और हाँ” देर से बोलकर।
समझ नहीं आता, वफा करे तो किस से करे? मिटटी से बने ये लोग, कागज के टुकडो पे बिक जाते हैं।
खुद का शिक्षक बनकर, खुद को ज्ञान देना ही सर्वश्रेष्ठ ज्ञान हैं।
इस दुनिया में शायद हम दोबारा ना आए, इसलिए जिंदगी को ऐसे जियो कि दोबारा आने की ख्वाहिश ना रहे।
किसी की बेबसी पर मत हंसो। ये वक्त है तुम पे भी आ सकता है।
जीवन में आप चाहे जितनी किताबे पड़ ले, जीतने अच्छे शब्द सुन ले, जब तक आप उनको अपने जीवन में नहीं उतारेंगे आप सफल नहीं हो सकते।
सबसे सुंदर रिश्ता आंखों का होता है। एक साथ खुलते और बंद होते हैं, एक साथ रोते हैं और एक साथ सोते हैं। वो भी जीवन भर एक दूसरे को देखे बिना।
Best Thoughts in Hindi

शब्द भी क्या अजीब चीज होते है, महके तो लगाव और बहके तो घाव।
इस संसार में अनेक कलाए है, और सबसे अच्छी कलाए है, दूसरे के दिल को छू जाना।
रिश्ते तोड़ने तो नहीं चाहिए। लेकिन जहां सम्मान ना हो, वहां जोड़ने भी नहीं चाहिए।
लोग आपकी सफलता देखते हैं, लेकिन उसके पीछे का त्याग और मेहनत नहीं देखते हैं।
दो हाथों से हम 50 लोगों को नहीं मार सकते। पर दो हाथ जोड़कर हम, करोड़ों लोगों का दिल जीत सकते हैं।
केवल ज्ञान ही मनुष्य का सबसे बड़ा शस्त्र है, जो कहीं भी, किसी भी समय और किसी भी परिस्थिति में उसका साथ नहीं छोड़ता है।
रीक्षा हमेशा अकेले में होती है, लेकिन उसका परिणाम सबके सामने होता है। इसलिए कोई भी कर्म करने से पहले, परिणाम पर जरूर विचार करें।
एक शांत समुन्द्र में नाविक कभी भी कुशल नहीं बन पाता है, इसलिए जीवन में मुश्किलों का डटकर मुकाबला करना चाहिए।
जिन्हें गुस्सा आता है, वह लोग सच्चे होते हैं। मैंने झूठों को अक्सर, मुस्कुराते हुए देखा है।
अक्सर जो व्यक्ति समय पर अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते हैं, वह एक और गलती कर देते हैं।
भाग्य के दरवाजे पर सर पीटने से बेहतर है, कर्मो का तूफ़ान पैदा करे, दरवाजे अपने आप खुल जायेंगे।
जिंदगी में कभी किसी बुरे दिन से, सामना हो जाए तो इतना हौसला जरूर रखना। कि दिन बुरा था जिंदगी नहीं।
विश्वास वह चीज है, जो उजड़ी हुई दुनिया में फिर से प्रकाश ला देता है।
जो सब्र और इंतजार करना जानते हैं, उसके पास हर चीज किसी ना किसी, तरीके से पहुंच जाती है।
Positive Thought of The Day in Hindi

जब थक जाओ तो आराम कर लेना, लेकिन हार मत मान लेना। – Positive Thought of The Day in Hindi
लोग अवसर को नहीं पहचानते हैं, क्योंकि यह जोखिम जैसा लगता है।
अगर परमात्मा से आपका रिश्ता मजबूत है, तो आपका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।
जिस दिन आपने अपनी सोच बड़ी कर ली, बड़े-बड़े लोग आपके बारे में सोचना शुरु कर देंगे।
निकलता है रोज सूरज यह बताने के लिए, की उजाले बांट देने से उजाले कम नहीं होते हैं।
तुम जहाँ भी देखो जादू पा सकते हो। वापस बैठो और आराम करो, आपको बस एक किताब चाहिए।
पढ़ो, लिखो, हँसो, रोओ कुछ भी करो। लेकिन जो सपना देखा है, उसे हर हाल में पूरा करो।
मन्नत के धागे बांधों या मुरादों की पर्ची, वह देगा तभी जब होगी उसकी मर्जी।
Good Thoughts in Hindi
उम्र कोई भी हो ज़िन्दगी रोज कुछ ना कुछ सबक सिखाती है।
पराजय तब नहीं होती जब, आप गिर जाते हैं। पराजय तब होती है, जब आप उठने से इनकार कर देते हैं।
पहले आयु में बड़े का सम्मान होता था, अब आय में बड़े का सम्मान होता है।
भूखा पेट, खाली जेब और झूठा प्रेम। इंसान को जीवन में, बहुत कुछ सिखा जाता है।
Motivational Thoughts in Hindi

Positive Thought of The Day in Hindi
पागल लोग ही इतिहास रचते हैं, समझदार तो सिर्फ उनके बारे में पड़ते हैं।
यदि आपके पास उन्हें स्वीकारने का साहस हो, गलतियां हमेशा क्षमा की जा सकती हैं।
पहाड़ों पर बैठकर तप करना आसान है, लेकिन परिवार के बीच रहे कर धैर्य बनाए रखना कठिन है, और यहीं तप हैं।
जिसे समय का सदुपयोग, करने की कला आ गई। उसने सफलता के रहस्य को, समझ लिया है।
अक्सर झूठे इंसान की मीठी बातें होती है, और सच्चे इंसान की कड़वी बाते होती हैं।
अगर आपके अंदर धैर्य है, तो आप अपनी जिंदगी का हर फैसला, सही तरीके से ले सकते हो।
Life Thoughts in Hindi
सभी के लिए पूरे दिन दया का अभ्यास करें, आप महसूस करेंगे कि आप पहले से ही स्वर्ग में हैं।
आप तब तक यह नहीं समझ पाते की आपके लिए कौन महत्वaपूर्ण है, जब तक आप उन्हें वास्ताव में खो नहीं देते।
सब कुछ खोकर आपमें कुछ करने की हिम्मत है, तो समझ लीजिए आपने कुछ नहीं खोया है।
हौसला और रुतबा बनाए रखो साहब! अच्छे और बुरे दिन तो, आते ही रहेंगे जिंदगी में।
जिस भी काम को हम परमात्मा की याद में करते हैं, फिर उस काम को पूरा करने की जिम्मेदारी परमात्मा की हो जाती हैं।
केवल ज्ञान ही एक ऐसा अक्षर तत्त्व है, जो कहीं भी, किसी अवस्था और किसी काल में भी मनुष्य का साथ नहीं छोड़ता।
कोई भी असफलता मुझ पर हावी नहीं हो सकती, जब तक मेरा सफलता प्राप्त करने का इरादा मजबूत हो।
अच्छाई” करने से हमेशा ‘मन’ साफ़ रहता हैं, मेहनत” करने से हमेशा ‘दिमाग़’ साफ़ रहता हैं
Short Thoughts in Hindi

Thoughts of The Day in Hindi Life
हर आदमी अपनी जिंदगी में हीरो है, बस सबकी फिल्म रिलीज नहीं होती।
सकारात्मक सोच हमारे भविष्य का निर्माण कर रहा है, और नकारात्मक सोच भी हमारे भविष्य का निर्माण कर रहा है।
नहीं मांगता ऐ खुदा की जिंदगी सौ साल की दे! दे भले चंद लम्हों की, लेकिन कमाल की दें।
इसकी चिंता छोड़ दें, कि आपने क्या खोया है? और इस पर ध्यान केंद्रित करें कि, आप क्या हासिल करना चाहते हैं।
समय और शक्ति व्यर्थ ना जाए, इसके लिए पहले सोचो और फिर करों।
हमे अपनी ज़िन्दगी में नकारात्मक सोच को तुरन्त बदल लेना चाहिए,जब आपकी सोच सकारात्मक होगी तभी आपको कामयाबी मिलना शुरू होगी।
जब इंसान का स्वार्थ पूरा हो जाता है, तो वह आपसे मिलना तो दूर, आपसे बात करना भी छोड़ देता है।
मान की इच्छा छोड़ स्वमान में टिक जाओ, तो मान परछाई के सम्मान पीछे आएगा।
जिंदगी में अगर बुरा वक्त नहीं आता तो अपनों में छुपे हुए गैर और गैरों में छुपे हुए अपनों का कभी पता न चलती।
मन में जो है उसे साफ-साफ कह देना चाहिए। क्योंकि सच बोलने से फैसले होंगे, और झूठ बोलने से फासले।
संकल्प द्वारा भी किसी को दुःख ना देना, यही अहिंसा हैं।
ज़िंदगी में सिर्फ़ ” शहद ” ही ऐसा है जिसको हज़ार साल के बाद भी खाया जा सकता है, ओर शहद जैसी बोली से सालों साल तक लोगों के दिल में राज किया जा सकता है।
हर छोटा बदलाव बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है।
जहाँ कमरों में कैद हो जाती है जिन्दगी लोग उसे शहर” कहते है।
दृष्टि को अलोकिक, मन को शीतल, बुद्धि को रहमदिल और मुख को मधुर बनाओ।
Good Thoughts in Hindi

Thoughts in Hindi
मनुष्य कितना भी गोरा क्यों ना हो परंतु उसकी परछाई सदैव काली होती है मैं श्रेष्ठ हूँ यह आत्मविश्वास है लेकिन सिर्फ मैं ही श्रेष्ठ हूँ यह अहंकार है।
हर किसी के पास अपने अपने मायने है, खुद को छोड़, सिर्फ दूसरों के लिए ही आईने है।
अच्छा सोचोगे तो अच्छा होगा, बुरा सोचोगे तो बुरा होगा, आप वही बनोगे जो आप दिनभर सोचते हैं।
जब रिश्ता नया होता है, तो लोग बात करने का बहाना ढ़ुढ़ते है, और जब वही रिश्ता, पुराना हो जाता है, तो लोग दूर होने का बहाना ढूढ़ते है।
जो काम जितनी ही महेनत, लगन और श्रद्धा से किया जाएगा, उतना ही श्रेष्ठ होगा।
– महात्मा बुद्ध
दूसरों को दंड देना सहज है। किंतु उन्हें क्षमा करना और उनकी भूल सुधारना, अत्याधिक कठिन कार्य है।
ज़िन्दगी साइकिल चलाने के जैसे हैं। बैलेंस बनाये रखने के लिए, आप को चलते रहना होता हैं।
आपके कर्म ही आपकी पहचान हैं वरना एक नाम के तो हजारों इंसान है।
अगर किसी परिस्थिती के लिए आपके पास सही शब्द नहीं हैं तो सिर्फ मुस्कुरा दीजिये. शब्द उलझा सकते हैं पर मुस्कराहट हमेशा काम कर जाती है।
सारी दुनिया कहती है हार मान लो लेकिन दिल धीरे से कहता है एक बार और कोशिश कर तू जरूर कर सकता है।
माफी वही दे सकता है, जो अंदर से मजबूत हो। खोखले इंसान सिर्फ, बदले की आग में जलते रहते हैं।
आज अपना जीवन बदल दो, भविष्य पर जुआ मत लगाओ, अब बिना देर किए।
आज के विचार ही हमारे आने वाला कल सुरक्षित करते है।
Best New Thoughts in Hindi

Thought of the Day in Hindi (आज का विचार)
सबसे तेज वही चलता है, जो अकेला चलता है लेकिन दूर तक वही जाता है जो सबको साथ लेकर चलता हैं।
यदि आप अपने जीवन के सबसे बुरे समय से सीख सकते हैं, तो आप अपने जीवन का सबसे अच्छा समय बिताने के लिए तैयार रहेंगे।
उन पर ध्यान मत दीजिये जो आपकी पीठ पीछे बात करते है, इसका सीधा सा अर्थ है आप उनसे दो कदम आगे है।
संस्कार देखता हूं मैं, अक्सर गरीबों के घर में। दुपट्टा फटा होता है, लेकिन सर ढका होता है। काश लोग समझ जाएं कि रिश्ते एक दूसरे का ख्याल, रखने के लिए बनाए जाते हैं। एक-दूसरे का इस्तेमाल, करने के लिए नहीं।
समझदार इंसान का दिमाग चलता है और नासमझ इंसान की जुबान।
खुश रहने का मतलब ये नहीं कि सब कुछ ठीक है इसका मतलब ये है कि आपने आपके दुखों से उपर उठकर जीना सीख लिया है।
मन का झुकना भी बहुत जरूरी है सिर्फ सर झुकाने से परमात्मा नहीं मिलते।
किसी अच्छे काम की शुरुआत के लिए कोई भी वक्त बुरा नहीं होता।
इंकार सबसे खराब तरह का झूठ है। क्योंकि यह वह झूठ है, जो आप खुद को बताते हैं।
बहुत ही खूबसूरत शब्द लिखे थे, दुनिया में छोड़ने जैसा कुछ है तो, दुसरों को नीचे दिखाना छोड़ दो।
जीवन हमें हमेशा दूसरा मौका देता है जिसे कल कहते हैं।
जब भाग्य साथ नहीं दे रहा तो समझ लेना मेहनत साथ देगी।
Positive Thoughts in Hindi

जज्बातों में बह कर खुद को किसी के अधीन मत कीजिए, खुदा और खुद के अलावा किसी पर यकीन मत कीजिए।
कोई अनजान नहीं होता, अपनी बेरूखी और खताओं से बस… हौसला नहीं होता, खुद की नजरों में खुद को कटघरे में लाने का।
धैर्य होना अत्यंत आवश्यक है, माली चाहे किसी पेड़ को कितने भी पानी से सीचे फल तो वक्त आने पर ही लगेंगे।
सिर्फ सांसें चलते रहने को ही ज़िंदगी नहीं कहते.. आँखों में कुछ ख़्वाब और दिल में…उम्मीदें होना भी ज़रूरी हैं।
इंतजार मत करो, जितना तुम सोचते हो जिंदगी उससे कहीं तेजी से निकल रही है।
काँटों पर चलकर फूल खिलते हैं, विश्वास पर चलकर भगवान मिलते हैं।
एक किताब एक जादुई चीज है जो आपको अपनी कुर्सी छोड़े बिना दूर स्थानों की यात्रा करने की अनुमति देती है।
हां, मैं गलतियां कर सकता हूं लेकिन किसी का गलत नहीं कर सकता।
क्रोध के समय थोडा रुक जायें और गलती के समय थोडा झुक जायें दुनिया की सब समस्याये हल हो जायेगी।
ताकत की जरूरत तभी होती है जब कुछ बुरा करना हो, वरना दुनिया में सब कुछ पाने के लिए प्यार ही काफी है।
जहाँ तक तुम देख सकते हो जाओ, जब आप वहां पहुंचेंगे, तो आप आगे देख पाएंगे।
जीवन वैसा नहीं होता जैसा आप चाहते हो, बल्कि यह तो वैसा होता है जैसा हम इसे बनाते हैं।
बात संस्कार और आदर की होती है, दोस्तो वरना, जो इंसान सुन सकता है, वो सुना भी सकता है।
सब्र रख मेहनत कर तेरे नसीब का तुझ को ही मिलेगा और किसी को नहीं।
आपका स्वभाव ही आपका भविष्य तय करता है।
जो पल बीत गया उसे हर वक्त याद मत करो, जो सामने खड़ा है उसके साथ जीने की शुरुआत करो।
Thought for The Day in Hindi
कोई भी लक्ष्य मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं होता, हारता वही है जो लड़ा नहीं।
जो इंसान हार के डर से कभी आगे नही बढ़ता, वो इंसान जीवन में कभी कामयाब नही हो सकता।
सम्मान हमेशा समय और स्थिति का होता है पर इंसान उसे अपना समझ लेता है।
एक बात सदा याद रखना दोस्त!! सुख में सब मिलते है, लेकिन दुख में सिर्फ भगवान मिलते है।
जिंदगी ऐसे जियो कि खुदा को पसंद आ जाए क्योंकि दुनिया वालों की पसंद तो पल भर में बदल जाती है।
जिसको जो कहना है कहने दो अपना क्या जाता है.. ये वक्त-वक्त कि बात है, सबका वक्त आता है।
अपने आप को किसी भी काम में व्यस्त रखें क्योंकि व्यस्त आदमी को दुखी होने का समय ही नहीं मिलता।
जो हम दूसरों को देंगे वही लौटकर वापस आएगा, फिर चाहे वह सम्मान हो, इज्जत हो या धोखा।
नायाब हीरा बनाया है रब ने हर किसी को, पर चमकता वही है जो तराशने की हद से गुज़रता है।
वो व्यक्ति जो एक विद्यालय खोलता है, एक कारावास बंद करता है।
सबको उसी तराजू में तोलिए जिसमें खुद को तोलते हो, फिर देखना लोग उतने भी बुरे नहीं हैं जितना हम समझते हैं।
अपनी लड़ाई में चयनात्मक हो, हर समस्या को युद्ध मत बनाओ।
जीवन में कभी यह मत सोचो की.. मेरे से बुरा आदमी मेरे से ज़्यादा सुखी क्यों है। पर यह जरूर सोचना की.. मेरे से अच्छा आदमी मुझसे ज़्यादा दुखी क्यों है।
Thought of The Day in Hindi Life
आपका सबसे अच्छा शिक्षक आपकी सबसे आखरी गलती होती है।
अपनी किस्मत को दोष मत दो, इंसान के रूप में जन्म मिला, यह किस्मत नहीं तो क्या है।
सांप घर पर दिखाई दे तो लोग डंडों से मारते हैं, और यदि साँप शिव लिंग पर दिखाई दे तो दूध पिलाते हैं, लोग सम्मान आप का नहीं, आप के स्थान और स्थिति का करते हैं।
अच्छा वक्त उसी का होता है जो किसी का बुरा नहीं सोचते हैं।
‘मीठा झूठ’ बोलने से अच्छा है ‘कड़वा सच’ बोला जाए.. इससे आपको ‘सच्चे दुश्मन’ जरूर मिलेंगे लेकिन ‘झूठे दोस्त’ नहीं।
उस काम का चयन करें, जिसे आप पसंद करते है। फिर आपको पूरा जीवन एक दिन भी काम नहीं करना पड़ेगा।
वो कोई और चिराग होते हैं जो हवाओं से बुझ जाते हैं, हमने तो जलने का हुनर भी तूफानों से सीखा है।
प्रेम या सम्मान का भाव सिर्फ उन्हीं के प्रति रखिएगा, जो आपके मन की भावनाओ को समझते हैं।
दूसरा मौका सिर्फ कहानियां देती हैं जिंदगी नहीं।
अभिमान” की ताकत फरिश्तो को भी शैतान बना देती है। लेकिन नम्रता” भी कम शक्तिशाली नही है। वह साधारण इंसान को फ़रिश्ता” बना देती है।
किसी महान शायर ने क्या खूब लिखा है, जिंदगी तू ही बता कैसे तुझे प्यार करूं, तेरी हरेक सुबह मेरी उम्र कम कर देती है।
जो इंसान यह कहता है मैंने जीवन में कभी गलती नही की, तब समझ लेना की उस इंसान ने कभी कुछ नया करने की कोशिश ही नही की।
मेहनत का फल और समस्या का हल देर से ही सही पर मिलता जरूर है।
Today Thoughts in Hindi
ज़िन्दगी की हक़ीक़त बस इतनी सी है दोस्तों, इंसान पल भर में याद बन जाता है।
हमे जो मिला है हमारे भाग्य से ज्यादा मिला है, यदि आपके पांव में जूते नहीं है तो अफसोस मत कीजिए क्योंकि दुनिया में कई लोगों के पास तो पांव ही नहीं है।
दुनिया के रेन बसेरे में पता नहीं कितने दिन रहना है जीत लो सबके दिल को बस यही जीवन का गहना है।
जिंदगी लंबी है दोस्त बनाते रहो, दिल मिले ना मिले हाथ मिलाते रहो।
प्रभु, सुख देना तो बस इतना देना कि जिससे अहंकार ना आये और दुख देना तो बस इतना कि जिससे आस्था ना खो जाये।
अपनापन, परवाह, आदर और थोड़ा समय यह वह दौलत है जो अपने हमसे चाहते हैं।
पेड़ की शाखा पर बैठा पंछी कभी भी डाल हिलने से नहीं घबराता क्योंकि पंछी डाली पर नही अपने पंखों पर भरोसा करता है।
वक्त का काम तो गुजरना है, बुरा हो तो सब्र करो, अच्छा हो तो शुक्र करो।
सपनों के चक्कर में जीना भूल जाना अच्छा नहीं हैं।
हर छोटा बदलाव बड़ी कामयाबी का हिस्सा होता है।
कल के लिए सबसे अच्छी तैयारी यही है कि आज अच्छा करो।
थॉट ऑफ़ द डे हिंदी मै
कहते हैं बुरा वक़्त सबका आता है पर कोई निखर जाता है तो कोई बिखर जाता है।
जिसका रब है उसका सब है।
भीड़ में शामिल होने के लिए कुछ भी नहीं लगता, अकेले खड़े होने के लिए सब कुछ लगता है।
सोच ब्रांडेड होनी चाहिए कपड़े नहीं।
अगर इंसान को अपने सपनो को सच करना है, तो पहले उन सपनो को उसे देखना होगा।
जो चीज आप को चैलेंज करती हैं वही चीज आपको बदलती है।
एक खाली दिमाग को खुले दिमाग में परिवर्तित करना, शिक्षा का मकसद है।
मेरा यकीन करिए, उम्मीद खोना हाथ-पांव खोने से कहीं अधिक बुरा है।
जो छोटी सोच वाले मनुष्य होते हैं, वो बुराई करते हैं, जबकि प्रभावशाली और बड़ी सोच वाले व्यक्ति की प्रवृत्ति तो माफ करने की होती है।
ए मालिक तेरा दर हो, मेरा सर हो, यह तमाशा उम्र भर हो।
दुनिया की हर परेशानी आपकी हिम्मत के आगे घुटने टेक देती हैं।
अगर नियत अच्छी हो तो नसीब कभी बुरा नहीं होता।
Hindi Thoughts
समझ ज्ञान से गहरी होती है बहुत से लोग आपको जानते होंगें परन्तु कुछ ही लोग आपको समझते होंगे।
आंधियां पूरी हसरत से सर अपना पटकती रह गई, पर बच गए वो पेड़ जिनमें झुकने का हुनर था।
महानता कभी ना गिरने में नहीं है, बल्कि हर बार गिर कर उठ जाने में है।
आजाद रहिए विचारों से लेकिन बंधे रहिये संस्कारों से।
हर व्यक्ति मुझसे किसी न किसी बात में बेहतर होता है और मैं उसी से वह बात सीख लेता हूँ।
अगर चाहते हो कि भगवान मिले तो ऐसे कर्म करो जिससे दुआ मिले।
जीवन का सबसे बड़ा उपयोग इसे किसी ऐसे चीज में लगाने में है जो इसके बाद भी रहे।
जब हम विकट परिस्थिति से गुजर रहे होते है, और प्रभु को मौन पाते है, तो हमें याद रखना चाहिए की परीक्षा के दौरान शिक्षक सदैव मौन ही रहते हैं।
सच्चा प्रयास कभी निष्फल नहीं होता, लंबी छलांगों से कहीं बेहतर है निरंतर बढ़ते कदम, जो एक दिन आपको मंजिल तक ले जाएंगे।
जीवन जितना ही सादा रहेगा तनाव उतना ही आधा रहेगा।
यह भी पढ़े :-